एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:23

आंध्र प्रदेश में दूषित चारा खाने से 18 गायों की मौत

नरसारावपेट, 08 सितंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश में पलनाडु जिले के मादला गांव में मंगलवार को दूषित चारा खाने से 18 गायों की मौत हो गयी।
अधिकारियों के अनुसार, गायों को यूरिया खाद से दूषित चारा खिलाया गया था। उन्होंने बताया कि गौशाला में रखी यूरिया खाद की बोरियां हाल ही में हुई बारिश के कारण भीगकर पिघल या घुल गयी थीं। यह घुली हुई यूरिया गलती से चारे में मिल गयी थी।
पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
आलम अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आंध्र गाय मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/09/26 16:42
पिछला अपडेट
08/09/26 16:42
स्थान
India